कान्हाँ - Kanha (Shashaa Tirupati, Ayushmann Khurrana, Shubh Mangal Savdhan)

Movie/Album: शुभ मंगल सावधान (2017)
Music By: तनिष्क-वायु
Lyrics By: तनिष्क-वायु
Performed By: शाशा तिरुपति, आयुष्मान खुराना

शाशा तिरुपति
ऊँची-ऊँची डोरियों पे
बाँधूँ रे गगर, पर ना माने ना
कान्हाँ माने ना
जग जो बिछाए, हर जाल काट ले
मक्खन से चुराए, हर माल छाँट ले
मुरली से करे ऐसी, ट्रिक टिक टिक टिक
पनघट की है बड़ी कठिन डगर
पर कान्हा माने ना, कान्हा माने ना...

रोके मोहे, टोके मोहे
काटे रे डगर मोरी यमुना के तट की
लाज नाही, काज नाही
मारे जो कंकरिया तो, फूटे मोरी मटकी
वाक-चतुर भरमावे, प्रेमजार अड़ जावे
जो भी करे, सब करे क्विक क्विक क्विक
कहूँ मैं पिया जी थोड़ा, कर लो सबर
पर ना माने ना, कान्हां माने ना...

आयुष्मान खुराना
ऊँची-ऊँची डोरियों पे
बाँध ले गगर, पर ना माने ना
कान्हाँ माने ना
जग जो बिछाए, हर जाल काट ले
मक्खन चुराए, हर माल छाँट ले
मुरली से करे ऐसी, ट्रिक टिक टिक टिक
पनघट की है बड़ी कठिन डगर
पर ना माने ना, कान्हा माने ना...

बीच आवे, लाज काहे
बदरा बुलावे काहे गिरधर सजनी
सुरमई रुत भई
आजा दोनों यमुना के तीर चलें संगनी
मन में भ्रमर गुनगुनावे
काहे सखी तू घबरावे
प्रेम तेरा-मेरा बड़ा, फिट फिट फिट फिट
आज तू बहाने चाहे कितने भी कर
पर ना माने ना, कान्हां माने ना...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...