देस मेरा - Des Mera (Indian Ocean, Peepli Live)

Movie/Album: पीपली लाइव (2010)
Music By: इंडियन ओशन
Lyrics By: संजीव शर्मा, स्वानंद किरकिरे, इंडियन ओशन
Performed By: इंडियन ओशन

देस मेरा - I
देस मेरा रंगरेज़ ये बाबू
घाट-घाट यहाँ घटता जादू
देस मेरा...
राइ पहाड़ है कंकर-शंकर
बात है छोटी बड़ा बतंगड़
अरे इंडिया सर ये चीज़ धुरंधर
रंग-रंगीला परजातन्तर

सात रंग सतरंगा मेला
बदरंगा सा बड़ा झमेला
गिरा गगन से खजूर ने झेला
सुख-दुःख पकड़म पकड़ी खेला
एक रंग दुनियों का निराला
एक रंग हत्यारी
रंग-रंग में होड़ लगी है
रंग-रंगी मन मानी

सूखे नैना रूखी अँखियाँ
धुन्धला-धुन्धला सपना
आंसू भी नमकीन है प्यारे
जो टपके सो चखना
देस मेरा...

देस मेरा - II
देस मेरा रंगरेज़ ये बाबू
घाट-घाट यहाँ घटता जादू
देस मेरा...
धुल गुबार में जंतर-मंतर
बाहर से भोला, गहरा अन्दर
अरे इंडिया सर ये चीज़ धुरंधर
जेब दरिद्दर, दिल है समंदर

कोई न जाने कहाँ ठिकाना
घुमे चक्कर चलते जाना
ना है पानी, ना है दाना
ढूंढ ही ले जीने का बहाना
सूखे नैना रूखी अँखियाँ
धुन्धला-धुन्धला सपना
आंसू भी नमकीन है प्यारे
जो टपके सो चखना
देस मेरा...

डूब के जान तू कितना पानी,
कितना पानी, कितना
देस मेरा...

2 comments :

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...